फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्त होंगे नेपाली मूल के लोगों के आधार व पैन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के जिन नेपाली मूल के लोगों के आधार व पैन कार्ड बनें हैं, प्रशासन उन्हें जब्त करेगा। साथ ही उन लोगों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिनके सहयोग से नेपाली मूल के लोगों ने आधार व पैन कार्ड बनाए हैं। नेपाली मूल के लोगो का आधार व पैन कार्ड बनाए जाने पर स्थानीय निवासियों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में रह रहे कई नेपाली मूल के लोगों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड व राशन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि खिर्सू विकासखंड में एक दर्जन से अधिक नेपाली मूल के लोगों ने उक्त दस्तावेज बनाए हैं। जिससे ये लोग सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। स्थानीय निवासी अनूप बहुगुणा, गणपति भट्ट, नरेश खंडूड़ी ने कहा कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड बनाने के लिए स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। नेपाली मूल के लोगों को यह सब चीजें आसानी से प्राप्त हो जाती है। कहा कि यदि प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो स्थिति भयावह हो जाएगी। वहीं एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा के यदि किसी नेपाली मूल के व्यक्ति का आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाया गया तो वह गलत है। ऐसे पैनकार्ड व आधार कार्ड जब्त किए जाएंगे। साथ ही इन्हें बनाने वालों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें