फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज श्रीनगर में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार (आज) शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। वह शहर में 52 बेड के संयुक्त अस्पताल भवन व मोटर पुल के शिलान्यास और भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुबह 10.45 बजे एनआईटी हेलीपैड श्रीनगर पहुंचेंगे। पूर्वाह्न 11.00 बजे से संयुक्त चिकित्सालय परिसर में 52 बेड के भवन व अलकनंदा नदी में बनने वाले रेलवे के मोटर पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह दीनदयाल उपाध्याय योजनांतर्गत स्वयं सहायता समूहों के लिए ब्याज रहित ऋण वितरण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। पौने 12 बजे से जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट आदि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें