फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में बंजर भूमि पर लहलहाएंगे लैमनग्रास के खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पहाड़ में बंजर भूमि पर लैमनग्रास के खेत लहलहाएंगे। सीडीओ दीप्ति सिंह ने जनपद की नौ ग्राम पंचायतों में इसके पौधरोधण का शुभारंभ करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लैमनग्रास की खेती को जंगली जानवर एवं पालतू पशु कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। यह खेती पहाड़ के किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय के कोटसाड़ा, कोट, रखूंण, पोखरी, तोणख्या व फलस्वाडी आदि ग्राम पंचायतों में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर लैमनग्रास का पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि इसकी अच्छी पैदावार से काश्तकार बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। सगंध पादप केंद्र सेलाकुई की ओर से क्षेत्र में इसके लिए प्लांट लगाए जाने का आश्वासन दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि कोट ब्लॉक में 150 किसानों द्वारा 20 हेक्टेयर में इसकी खेती की जा रही है। लैमनग्रास के पौधरोपण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुनील लिंगवाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान व खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें