फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के आगे एकत्र हुए कर्मचारियों ने शासन प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें समय पर न तो वर्दी मिली और न ही रेन कोट मिल पाया है। बरसात में बगैर रेन कोट के कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। संगठन के नगर अध्यक्ष प्रवीन कुमार घामट ने कहा कि नगर पालिका पौड़ी परिसर में कार्यरत सफाई कर्मियों को मार्च में वर्दी मिल जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक वर्दी नहीं मिली। उन्हें रेन कोट भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। 1800 ग्रेड पे पाने वाले सफाई कर्मियों को एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ। इससे सफाई कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। संगठन के सचिव राजू रिडियान ने कहा कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शनकारियों में धीरज कुमार, राम किशोर, सुरेश कुमार, प्रकाश, गणेश, मुकेश, बालेश, गीता देवी, रेनू देवी, विनोद व राहुल आदि शामिल रहे।

कर्मियों की डीएम के साथ वार्ता विफल
हड़ताल पर गए कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी सुशील कुमार से वार्ता हुई। कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में कर्मचारियों पर काम का अधिक दबाव है। कम से कम बीस नियमित सफाई कर्मियों की और नियुक्ति की जाए। इसके अलावा उनकी अन्य मांगों पर भी अमल किया जाए। संगठन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें