फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने जिला मुख्यालय में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण व मूल निवास व्यवस्था दोबारा लागू किए जाने की मांग को लेकर यूकेडी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच एडीएम रामजी शरण शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रामलीला ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलक्ट्रेट में रैली सभा में तब्दील हुई। जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण जब तक राजधानी नहीं बनती, तब तक यूकेडी आंदोलनरत जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने कहा कि 20 मार्च को गैरसैंण घेराव होगा और इसमें पौड़ी की बड़ी हिस्सेदारी होगी। सभा को भाष्कर बहुगुणा, सुरेश जुयाल, मुरारी लाल नौटियाल, देवेंद्र कठैत, संदीप सिंह, उपदेश बिष्ट, नवीन पुजारी, विकास डोभाल, अंकित नैथानी, देवेश उनियाल, पूजन कुमार, मनमोहन पंत आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें