थलीसैण। सैनिक विश्राम गृह सैनिक कल्याण विभाग को नहीं सौंपे जाने से नाराज पूर्व सैनिकों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी कि शीघ्र विश्राम गृह की चाबी सैनिक कल्याण विभाग को नहीं सौंपी गई तो पूर्व सैनिक आंदोलन करेंगे।
रविवार को ब्लाक मुख्यालय थलीसैण में पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष बालम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सैनिक विश्राम गृह का निर्माण पूूूरा होने के बाद भी यह अब तक सैनिक कल्याण विभाग के सुपुर्द नहीं किया है। कहा कि थलीसैण सैनिक बाहुल्य इलाका है। ऐसे में थलीसैण में विश्राम गृह की जरूरत हमेशा से रही। कहा कि विश्राम गृह का निर्माण पूरा होने के बाद भी पूर्व सैनिकों को नहीं सौंपा जा रहा है। बैठक में तय हुआ कि शीघ्र विश्राम गृह पूर्व सैनिकों ने नहीं सौंपा जाता तो उग्र आंदोलन होगा। बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के जिला उपाध्यक्ष आशा राम पोखरियाल, मेहरवान सिंह, मनवर सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो