फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंडियाल में अवैध शराब के विरोध में उतरी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल के नेतृत्व में महिलाओं ने बृहस्पतिवार को डीएम से मुुलाकात कर कल्जीखाल के घंडियाल कस्बे में अवैध शराब पर पाबंदी लगाने की मांग की। ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल महेंद्र राणा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने डीएम सुशील कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की बिक्री से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में माहौल दूषित हो रहा है। हालत यह है कि घंडियाल क्षेत्र में कई स्थानीय व्यापारी भी इसमें शामिल हैं। मांग की कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में गीता देवी, गायत्री देवी, बसंती देवी, शीला, सरिता, पूजा बिष्ट, संजू रावत, सावित्री रावत, रजनी देवी, दलजीत रावत, सुमित्रा देवी व सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें