पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौडी में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गूंज’ के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समा बांधा। कार्यक्रम में इंग्लिश सोलो, स्वरचित गीत, एकल गीत व लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।
शनिवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौडी में दूसरे दिन ‘गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत इंग्लिश सोलो से हुई। इसके बाद एकल गीत की प्रस्तुति में सॉफ्टवारियर्स ने कोई मिल गया, एक्रिस ने पिया तू अब तो आजा, सिविकस ने मेरे ढोलना सुन, मेरे प्यार की धुन गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। स्वरचित गीत में अपोलो टीम ने भूल जाने दो, गुरु गुसाईं ने कितने जमाने गए यार मेरे सभी पुराने की प्रस्तुति पर सराहना बटोरी। युगल नृत्य में सॉफ्टवारियर्स ने दिल वालो के दिल का करार लूटने, एक्रिस ने शिव तांडव, सिविकस ने ओ जाने जाना, अपोलो ने जब कोई बात बिगड़ जाए, रैंप ने सोना कितना सोना है, की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर झूमते नजर आए। छात्रा एकल में अपोलो की रिदम शर्मा ने दिल क्या चीज है, रैंप की मोनिका चौहान ने ताकि ताकि, सॉफ्टवारियर्स से श्रेया देव ने मैं राधा तेरी तू श्याम मेरा, एक्रिस से विशाखा नीबूड़ा नीबूड़ा व छम्मा छम्मा, सिविकस से दिव्या बनकोटी ने ताकि ताकि व आजा रसिया मैं तो चली गीतों की प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। छात्र एकल नृत्य में सिविकस के साजिद ओबामा ने छम्मा-छम्मा, एक्रिस के प्रतिभागी ने झांझरिया गीत पर बेहतरीन नृत्य कर समा बांध दिया। लोकगीत में सॉफ्टवारियर्स ने मैं दिल्ली वाला सूरमा लगा के आई, एक्रिस ने नाराजगी पर शानदार प्रस्तुति दी। पूर्व छात्र निलाप सिंह ने संस्थान के माहौल को याद किया। कार्यक्रम संकलन तारिक अजीम तन्हा, संचालन सोनिया बिष्ट, नमन रस्तोगी, सैयद राफे व तन्वी अग्रवाल ने किया। वीएम ठक्कर व ओएल देवी निर्णायक रहे। इस अवसर पर निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान, डा. आशीष नेगी, संदीप कुमार, डा. किरीट सेमवाल, सत्यवीर रावत, अनुज नौटियाल, शुभम पांडेय, पुनीत गोदियाल, आदित्य सेमवाल, गौरव मलकानी, धैर्या गुप्ता, कृषिका खंडूड़ी, स्वेता सिंह आदि मौजूद थे।