फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकार सुरक्षा के सारथी बन सामने आए स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए एनएसएस स्वयंसेवी सारथी के रूप में सामने आए। स्वयंसेवियों ने गांव-गांव जाकर महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज में महिला को बराबरी का हक दिलाए जाने के लिए स्वयंसेवी अपना योगदान देने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन

जीआईसी उज्याड़ी में अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल्स अभियान का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी केशर सिंह असवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ में मातृशक्ति सबसे मजबूत स्तंभ है, जो घर, परिवार, शिक्षा व समाज हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। असवाल ने कहा कि वर्तमान बदलते दौर में महिलाएं नए-नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। स्वयंसेवी सोनाली व दामिनी ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का हक दिलाए जाने की दिशा में अपना योगदान देने के लिए स्वयंसेवी तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्वयंसेवी आयुष राणा व हिमांशु ने कहा कि महिलाओं को स्वयं भी अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए पहल करनी होगी। कार्यक्रम का संचालन भवान सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी सीएम नैथानी, स्वयंसेवी सूरज, रेशमा व पंकज सहित 42 एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें