फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईकिल को पहाड़ पर चढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तेज की कसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सरगर्मियां पहली बार नजर आ रही हैं। कार्यकर्ता पहाड़ में साइकिल चढ़ाने के लिए कसरत में जुट गए हैं। सपा-बसपा गठबंधन में आगामी लोक सभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में सपा को गढ़वाल लोक सभा सीट मिली है। कार्यकर्ता इस सीट से डिंपल यादव को चुनाव मैदान में देखना चाहते हैं। वहीं पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत व आभा बड़थ्वाल को भी दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन में गढ़वाल सीट सपा को मिली है। इस सीट पर सपा कार्यकर्ताओं में पहली बार उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनाव मैदान में देखना चाहते हैं। पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सहयोगी बसपा के साथ मिलकर गढ़वाल संसदीय सीट पर जीत दर्ज करेगी। उत्तराखंड की अन्य सीटों पर भी सपा-बसपा गठबंधन को फतह हासिल होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। डिंपल मूल रुप से पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लाक स्थित कुडजखाल की रहने वाली हैं। डिंपल भी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्यमंत्री आभा बड़थ्वाल को भी इस सीट से दावेदार माना जा रहा है। वे दिवंगत वरिष्ठ समाजवादी नेता विनोद बड़थ्वाल की पत्नी हैं, हालांकि उन्होंने स्वयं की दोवदारी के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्णय के साथ कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। रावत बीरोंखाल, कोटद्वार व यमकेश्वर विधान सभाओं से चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें