फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं खुले मलबा आने से बंद मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मंडल मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मलबा आने से शनिवार को बंद हुए ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग 24 घंटे बाद भी नहीं खोले जा सके हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश के दौरान मलबा आने से पौड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मुसौली-तेलधार मोटर मार्ग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बने ऐता-चरेक मोटर मार्ग और कसानी-ठेसवानी मोटर मार्ग सहित कई मार्ग बंद हो गए थे। ऐसे में ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है। कई गांवों का एक दूसरे से संपर्क ही कट गया है। वहीं लोनिवि के प्रभारी मुख्य अभियंता ओम प्रकाश का कहना है कि मार्ग खोलने के लिए श्रमिकों के साथ ही जेसीबी लगाई गई है। जल्द मार्गों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें