पौड़ी। जिले के सात सौ ग्राम प्रहरियों को पिछले 11 माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनमें रोष है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी दिया है।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल टम्टा ने बताया कि ग्राम प्रहरी राजस्व ग्रामों के सीमांकन सर्वेक्षण, चकबंदी, सड़क दुर्घटना में राहत कार्य, प्रशासन को सूचना देना, जनगणना, पशु गणना व कृषि सर्वेक्षण आदि कार्य करते हैं। इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 1200 रुपये मानदेय के रूप में दिया जाता है, लेकिन पिछले 11 माह से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में धर्मानंद, अनिल कुमार, मोहन लाल, सुनील कुमार, धीरेंद्र सिंह, सूरत लाल व मनोज कुमार आदि शामिल रहे।