फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कालेज बैंग्वाड़ी में 201

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नर्सिंग काउंसिल देहरादून के भ्रमण के बाद अब बैंग्वाड़ी नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं 2018 में शुरू हो जाएंगी। सीएमओ ने कॉलेज में कक्षा कक्ष संचालन केे लेकर शासन को पत्र भी प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन

पौड़ी के बैंग्वाड़ी में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ था। हॉस्टल, कक्षा कक्ष समेत अन्य निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। यहां बीएससी नर्सिंग की 50 सीटें हैं और इन सीटों पर उत्तराखंड के मूल निवासी छात्र-छात्राएं ही प्रवेश ले सकते हैं। सीएमओ डा. रमेश सिंह राणा ने बताया कि कॉलेज का अब सिर्फ प्रशासनिक भवन बनना बाकी रह गया है, लेकिन कक्षा-कक्ष संचालन की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि नर्सिंग काउंसिल देहरादून ने कॉलेज का निरीक्षण कर लिया है और अब वर्ष 2018 के सत्र में नर्सिंग कॉलेज में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी उन्होंने इस संबंध में पत्र सौंपा है और मुख्यमंत्री ने भी कक्षाएं शीघ्र शुरू कराने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें