फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला व चौरास परिसर में शैक्षणिक गतिविधि स्थगित करने पर विचार कर रहा गढ़वाल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन स्थिति नियंत्रण में न आने पर बिड़ला व चौरास परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर सकता है। विवि प्रशासन ने नियंता मंडल को स्थिति की समीक्षा कर अधिष्ठाता छात्र कल्याण को संस्तुति भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में स्थितियां सामान्य नहीं हो पा रही हैं। आउटसोर्स कर्मियों की पूर्व की भांति सेवा बहाली सहित अन्य मांगों के लिए संयुक्त छात्र परिषद ने लगातार तीसरे दिन भी बिड़ला व चौरास परिसर बंद रखा। इस दौरान चौरास व बिड़ला परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ण रूप से बंद रही। अब विवि प्रशासन स्वयं बिड़ला व चौरास परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां स्थिति सामान्य होने तक स्थगित करने पर विचार कर रहा है। विवि प्रशासन ने नियंता कार्यालय को स्थिति की समीक्षा कर शैक्षणिक गतिविधि बंद करने या संचालित रखने की संस्तुति अधिष्ठाता छात्र कल्याण को करने के लिए कहा है। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नियंता मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें