फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षा 28 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनएसएस बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा गढ़वाल मंडल के पांच जिलों में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

एनएसएस समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए 3500 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। अभ्यर्थी परीक्षा प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में गढ़वाल मंडल में स्थित सभी महाविद्यालय, गढ़वाल विवि के तीनों परिसर, ग्राफिक एरा विवि, ग्राफिक एरा हिल विवि, क्वांटम विवि, शिवालिक इंजीनियरिंग कालेज सहित कुल 52 शिक्षण संस्थाओं के छात्र प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के लिए गढ़वाल विवि के तीनों परिसर, उत्तरकाशी महाविद्यालय, कर्णप्रयाग महाविद्यालय, बीएसएम पीजी कालेज रुड़की, डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर देहरादून, महाविद्यालय डाकपत्थर व ग्राफिक विवि परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें