श्रीनगर। देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृति विकास समिति ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत से श्रीनगर-देवलगढ़-धारी देवी पर्यटक सर्किट के विकास की मांग की ।
बृहस्पतिवार को सामाजिक मिलन केंद्र देवलगढ़ में आयोजित बैठक में सदस्यों ने देवलगढ़ की प्राचीन सुरंगों, भैरव गुफा व नाथ सिद्धों की समाधियों के लिए सीसी संपर्क मार्ग, देवलगढ़ मंदिर पहुंच मार्ग का पुन: निर्माण, रेलिंग निर्माण और राजराजेश्वरी परिसर सुंदरीकरण कार्य की भी मांग की गई।
इसके साथ ही चमधार-देवलगढ़-बुघाणी मोटर मार्ग पर मलेथा गांव के ऊपर सड़क पर गिरे बोल्डर को न हटाए जाने पर आक्रोश जताया। साथ ही चौखाल, लांगू व नौली होते हुए मरोड़ा तक सड़क मार्ग निर्माण की भी मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष केपी उनियाल और संचालन राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सीता देवी, पूर्व प्रधान शिव प्रसाद, संतलाल, बीडीसी सदस्य गजेंद्र कैंतुरा, संगीता देवी, सुनील कुमार, मनमोहन लाल,धर्म सिंह पुंडीर व विशांबरी देवी आदि मौजूद थे।