फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौड़ के जंगलों में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड चार के सौड़ के जंगलों में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भिजवाया है। जहां शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान खेड़ा राखी नेगी ने सौड़ के ऊपर जंगलों में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बाह बाजार दर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि जंगल से 15-20 दिन पुराना पुरुष का शव मिला है। ग्रामीणों को पुलिस ने बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व क्षेत्र में एक विक्षिप्त आदमी को घूमते देखा गया था। हो सकता है कि यह शव उसी का हो। मृतक की पहचान के लिए पूछताछ की गई है, लेकिन अभी उसके बार में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें