देवप्रयाग। विकास खंड के गांवों में भुगतान न किए जाने पर विद्युत विभाग ने 25 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए है। जबकि कई लोगों को बिल जमा करने का समय दिया गया है।
ऊर्जा निगम की ओर से पालिका क्षेत्र सहित ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल, बछेलीखाल, सबदरखाल आदि क्षेत्रों में बकाया भुगतान को लेकर अभियान शुरू किया गया है। जिसमें पहले दिन 85 हजार की वसूली की गयी। साथ ही लंबे समय से बिना बिल भुगतान बिजली का उपयोग करनेवाले 25 उपभोक्ताओ के खिलाफ कार्रवाई कर उनके कनेक्शन भी हटाये गए। एसडीओ आरके सैनी ने बताया कि ऊर्जा निगम के घाटे को देख वसूली अभियान शुरू किया गया है। पूर्व में बकायादारों को कई बार नोटिस भी जारी किये गए थे, लेकिन बकाया राशि जमा न किए जाने पर उनके विद्युत कनेक्शन हटा दिए गए है। बताया कि यह अभियान मार्च तक जारी रखा जाएगा।