पौड़ी। विकास खंड थलीसैण में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ लोक सेवक, मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कामकाज में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।
बीते शुक्रवार को एक युवक अपने चार साथियों के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंचा। जहां उसने सहायक विकास अधिकारी थलीसैण प्रशांत रावत से सहकारी चुनाव को लेकर वार्ता की, लेकिन इस बीच वह अचानक आक्रामक होकर एडीओ के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही उन्होंने एडीओ को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में एडीओ थलीसैण ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें पुलिस ने लोक सेवक, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि एडीओ थलीसैण प्रशांत रावत की तहरीर पर अरुण रगड़ीगांड निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अरुण के चार अज्ञात साथी भी मामले में शामिल हैं। कहा कि मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।