पौड़ी। बूथ स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वहीं, कार्यकर्ता हर बूथ में स्मार्टफोन और पांच बाइक धारकों की सूची बनाएंगे। यह बात भाजपा के जिला महामंत्री निरज पांथरी ने पौड़ी नगर मंडल की जिला पंचायत सभागार में बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन एवं मोर्चा पदाधिकारियों को पांच-पांच बूथ दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं को पिछले दो लोकसभा व दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े संगठन मंत्री से बूथ वार प्राप्त करने हैं। इसके अलावा क्षेत्र के मठ-मंदिर व आश्रम के प्रमुखों, पुुजारियों से संपर्क करना है। पूर्णकालिक विस्तारक अजय पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2019 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला मंत्री दलवीर सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नेेगी, सुषमा भंडारी, मंजू देवी, प्रमिला जोशी, बीना ममगाई, बीरा भंडारी, सुमनलता ध्यानी, लीला ढौंडियाल, महादेव बहुगुणा, विक्रांत रावत, प्रशांत काला, कमला रावत, गुड्डी देवी, हेमवंती गुसांई, सुषमा रावत, रेखा ममगाई, लक्ष्मी नेेगी, राकेश, अनिल रावत, राजेंद्र राणा, मनवर सिंह आदि मौजूद रहे।