फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, घुडदौड़ी में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान घुड़दौड़ी में कुछ पदों पर नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर संस्थान में तालाबंदी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी एवं अन्य पदों पर हुई नियुक्तियों को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

तकनीकी संस्थान के मुख्य गेट के पास एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने संस्थान में हुई नियुक्तियों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की नियुक्तियों में भी अनियमितता हुई है, जबकि संस्थान में वर्षों से कार्यरत डेढ़ सौ से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं ब्रेक कर दी गई हैं। इन कर्मचारियों को जल्द बहाल किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी पौड़ी की ओर से नियुक्तियों में अनियमितताओं के मामले की एसआईटी से जांच का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने संस्थान के गेट पर कालिख पोती। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गईं तो कार्यकर्ता फिर से सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में दल के केंद्रीय संरक्षक प्रीतम पंवार, केंद्रीय संगठन मंत्री जयदीप भट्ट, सहदेव सिंह, मुरारी नौडियाल, जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल, महेंद्र रावत, भाष्कर बहुगुणा, मनमोहन पंत, सुरेशानंद जुयाल, विपिन रावत व दिगंबर सिंह आदि शामिल रहे। उधर, इस संबंध में संस्थान के निदेशक डा. एमपीएस चौहान से प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें