फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा गुणवता में सुधार को हर संभव प्रयास करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को हर संभव प्रयास करेंगे शिक्षक
एडी से मिली शिक्षक संघ की मंडलीय कार्यकारिणी ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ की मंडलीय कार्यकारिणी ने अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा से मिलकर उन्हें संगठन की लंबित मांगों से अवगत कराया। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि अपर निदेशक ने मांगों पर जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। वहीं शिक्षकों की ओर से भी उन्हें आश्वस्त किया गया है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षक हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट से मिले शिक्षकों ने कहा कि स्कूलों के कोटिकरण में कई विसंगतियां हैं। कुछ जनपदों में एक ही परिसर एवं आसपास के स्कूलों में एक को दुर्गम और दूसरे को सुगम दर्शाया गया है। कुछ स्थानों पर अधिक पैदल दूरी वाले स्कूलों को भी सुगम दर्शाया गया है। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष ने मांग की कि स्कूलों का कोटिकरण ठीक कर शिक्षकों के तबादले किए जाएं। उन्होंने कहा कि अपर निदेशक की ओर से आश्वासन दिया गया है कि शैक्षिक योग्यता अभिवृद्धि सूची जल्द जारी की जाएगी। स्कूलों के कोटिकरण को भी ठीक किया जाएगा। चयन प्रोन्नत वेतनमान, परीक्षा अनुमति एनओसी पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अपर निदेशक ने यह भी कहा कि गढ़वाल मंडल में बोर्ड रिजल्ट में और सुधार लाया जाए। वहीं शिक्षकों ने अपर निदेशक को स्कूलों को अपग्रेड करने एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। अपर शिक्षा निदेशक से मिलने वालों में मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली, बृजेश पंवार, सुमनलता रावत, श्याम सिंह, राकेश चंद्र रमोला, प्रदीप भंडारी, जयदीप रावत, सुभाष झिल्डियाल, पंकज भट्ट, भगत कंडवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें