पौड़ी। ल्वाली-पौडी मार्ग पर कार को पास न देने पर कुछ युवकों ने दूसरे कार चालक की कनपटी में पिस्टल तान दी। घटना की राजस्व पुलिस में शिकायत की गई, लेकिन फिर दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर वे अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। पिस्टल तानने वाला युवक दिल्ली का बताया गया है। घटना की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। एसडीएम किशन सिंह नेगी से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे बैठक में हैं। ब्यूरो