फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों के स्वास्थ्य में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राजधानी गैरसैंण समेत अन्य मांगों को लेकर तहसील चाकीसैंण में क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के बैनर तले जीतराम पोखरियाल व पीतांबर नौडियाल का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

चौथे दिन चाकीसैंण पीएचसी से डा. अमित कुमार आंदोलन स्थल पर पहुंचे और दोनों अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोनों के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। पीतांबर नौडियाल के शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम पाया गया, जबकि जीतराम पोखरियाल का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। डॉक्टर ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी। उन्होंने स्वास्थ्य लाभ लेने से साफ इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों अनशनकारियों ने मांग पूरी न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। उनके समर्थन में चौथे दिन विनोद चौहान, चक्रधर, मनवर और सर्वेश्वर रतूड़ी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें