थलीसैंण। बगड़ मिनी स्टेडियम थलीसैंण में खेले गए फाइनल मैच में थलीसैंण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीत हासिल की। टीम को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता रही जसपुरखाल की टीम को 15,000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ब्लाक थलीसैंण में मंगलवार को थलीसैंण स्वास्थ्य विभाग व जसपुरखाल टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 161 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जसपुरखाल की टीम मात्र 105 रन पर ही सिमट गई। मैच के मैन ऑफ द मैच मो. रियाज रहे, जबकि बेस्ट बल्लेबाज रोहित व बेस्ट गेंदबाज का खिताब नवीन पोखरियाल को दिया गया। बीडीसी मेंबर बलवीर ने प्रत्येक छक्के पर खिलाड़ियों को 300 रुपये का नकद इनाम दिया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम भैया व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्ष भंडारी ने भी खिलाड़ियों को इनाम दिए। बतौर मुख्य अतिथि प्रधान मनवर सिंह व धीरेंद्र सिंह ने विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।