पौड़ी। जीजीआईसी पौड़ी की पीटीए बैठक में निर्णय लिया गया कि बोर्ड परीक्षा में जो भी छात्रा 99 प्रतिशत अंक हासिल करेगी, उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कालेज की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। यह भी तय हुआ कि शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल शीघ्र अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल से मुलाकात करेगा।
जीजीआईसी के पीटीए अध्यक्ष पंकज स्वरूप रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के गृह विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तय किया गया कि जो भी छात्रा 99 प्रतिशत अंक लाएगी, उसे सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि विद्यालय में रिक्त शिक्षिकाओं के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर शिष्टमंडल एडी गढ़वाल से मुलाकात करेगा। बैठक में कालेज की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, प्रधानाचार्य विनीता शाह, संगीता बाल्मीकि, सीमा चौहान, रंजना पांडेय, वंदना राणा, ममता, राखी नेगी, भगवती सिंह व आरती आदि मौजूद रहे।