फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन व्यू प्वांइट व शहर में फैली गंदगी पर बिफरे कमिशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मांडाखाल व अदवानी पर्यटन व्यू प्वाइंट में कूड़े के ढेर देखकर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया कि स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान चला रहे संगठनों को जोड़कर कूड़ा निस्तारण की योजना बनाएं। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व वन विभाग को कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

गढ़वाल के कमिश्नर दिलीप जावलकर ने पौड़ी शहर के कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। इस दौरान पर्यटन व्यू प्वांइट अदवानी के निरीक्षण में आयुक्त ने पाया कि जंगल कूड़े से लबरेज है। खाली बोतलें और प्लास्टिक कूड़ा व्यू प्वाइंट से जंगल तक फैला हुआ था। मांडाखाल पर्यटन व्यू प्वाइंट की भी अमूमन यही स्थिति मिली। वन विभाग को निर्देश दिए गए कि कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करें। नगर क्षेत्र में कूड़े से फैल रहे प्रदूषण पर कमिश्नर ने पालिका के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। कमिश्नर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद शाह को निर्देश दिए कि वह कूड़े का नियमित निस्तारण करें और शहर की स्वच्छता को हर हाल में कायम रखें। कमिश्नर ने कहा कि कूड़ा निस्तारण को लेकर पौड़ी में गंभीरता नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें