फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपक्षीय वार्ता विफल, अनशन तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। यूकेडी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन कॉलेज निदेशक, एसडीएम व आंदोलनकारियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में आंदोलनकारी जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज की एसआईटी जांच की मांग को लेकर अडे़ रहे। कॉलेज निदेशक व आंदोलनकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। अंत में आंदोलनकारियों ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच को लेकर पूर्व में यूकेडी जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन किया। अनशन के पांचवें दिन उन्हें जबरन उठा लिया गया। इसके बाद यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र रावत तीन दिन से अनशन पर हैं। अनशन के तीसरे दिन जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डा. सत्य प्रकाश पांडे, एसडीएम किशन सिंह नेगी व आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में मांग की गई कि आउटसोर्स ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा किया जाए। इसके अलावा एसआईटी जांच की मांग प्रमुखता से रखी गई। वार्ता के दौरान कई बार कॉलेज निदेशक से तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद आंदोलनकारियों ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया। वार्ता में यूकेडी जिलाध्यक्ष सुबोध, जिला प्रवक्ता भाष्कर बहुगुणा, मुरारी नौडियाल आदि शामिल रहे। धर्मेंद्र कठैत, सूरज कुुमार व देवेश उनियाल आदि क्रमिक अनशन पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें