फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पर अधिकारी-कर्मचारी दें विशेष ध्यान: गर्ब्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में जनपद के निकायों व जिला गंगा स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निकायों व समिति से जुड़े अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि जैविक और अजैविक कूड़े को घरों से ही एकत्र किया जाए। उन्होंने घरों, ढाबों, दुकान एवं होटलों आदि से ही जैविक व अजैविक कूड़े को अलग-अलग किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए नगर पालिका के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में सभासदों के साथ बैठक कर कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस कमद उठाने के निर्देश दिए। जिसकी कार्य प्रगति रिपोर्ट 15 दिन के भीतर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश ईओ को दिए। कहा कि कूड़ा डंपिंग स्थलों से श्रमिकों के माध्यम से प्लास्टिक, पॉलीथिन कूड़ा एकत्र कर कॉम्पेक्ट किया जाए। उन्होंने कंडोलिया पार्क परिसर में फैल रही गंदगी पर नाराजगी जताई। कहा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पॉलीथीन छापेमारी अभियान निरंतर चलाए। इस अवसर पर सीडीओ दीप्ति सिंह, डीएफओ गढ़वाल लक्ष्मण सिह रावत, डीडीओ वेदप्रकाश, डीएसटीओ निर्मल शाह, एसडीओ वन विभाग एमके बहुखण्डी, ईओ विनोद शाह, हर्षवर्द्धन रावत, जगमोहन सेमवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें