फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि स्क्रूटनी मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने दो कर्मचारियों सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की शिकायत कुलसचिव डा. एके झा की ओर से की गई। उक्त मामले में विवि की ओर से गठित जांच कमेटी पूर्व में ही अपनी जांच रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंप चुकी थी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम गढ़वाल विवि के कुलसचिव की ओर से स्क्रूटनी प्रकरण में कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई, जिसमें स्क्रूटनी के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों में कूट रचना किए जाने की बात कही गई थी। इसकी पुष्टि विवि की ओर से गठित जांच कमेटी ने भी की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उत्तर पुस्तिकाओं की देखरेख के लिए दो कर्मचारियों को बताया गया। उक्त दोनों कर्मचारियों के नाम पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखे गए थे। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि कुलसचिव डा. एके झा की शिकायत पर उक्त दोनों कर्मचारियों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कूट रचना के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसएसआई विनय कुमार को सौंपी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में मामले से संबंधित दो कर्मचारियों का विवि प्रशासन ने स्थानातंरण कर दिया था। जबकि तीन शिक्षकों ने सहायक परीक्षा नियंत्रक पद से इस्तीफा दे दिया था।


क्या था मामला
श्रीनगर। बीएससी नर्सिंग व एमबीबीएस सत्र 2016-17 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के दौरान 19 उत्तर पुस्तिकाओं में 1 नंबर से 13 नंबर तक बढे़ थे। उक्त मामला कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसएसी बागड़ी ने नोट किया था, जिस पर उन्होंने उत्तर पुस्तिका निरीक्षकों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए थे। बाद में उक्त मामले की विवि की ओर से जांच भी कराई गई थी। बताया जा रहा है कि जांच समिति ने तीन रिपोर्टें भी विवि प्रशासन को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें