फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्ट वर्करों को है पांच माह से वेतन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बीएसएनएल के कांट्रेक्ट वर्करों को पांच माह से वेतन का इंतजार है। उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों से कई बार समस्याओं के समाधान को लेकर गुहार लगाई गई, लेकिन स्थिति जस-की-तस बनी हुई है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के श्रीनगर गढ़वाल एसएसए स्थित पौड़ी, कोटद्वार, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग व श्रीनगर केंद्रों में 150 कांट्रेक्ट वर्कर सेवारत हैं। उन्हें नवंबर, दिसंबर 2018 और जनवरी, फरवरी व मार्च 2019 का वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से इन वर्करों के सामने भरण-पोषण को लेकर परेशानियां सामने आने लगी हैं। बीएसएनएल कैजुअल एंड कांट्रेक्ट वर्कर संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर बिष्ट, सचिव जितेंद्र बिष्ट, गांधी सिंह व लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि बीएसएनएल में कांट्रेक्ट वर्कर नियुक्ति के समय से ही वेतन को लेकर परेशानियां झेल रहे हैं। विभाग पहले तीन या इससे अधिक माह के बाद एक या दो माह का वेतन देता था, लेकिन इस बार विभाग ने पांच माह बाद भी वर्करों को वेतन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की गई। लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्रीनगर गढ़वाल विजयपाल ने बताया कि फंड के समय पर नहीं आने से कांट्रेक्ट वर्करों का वेतन निर्गत करने में समस्या सामने आती है। इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फंड आते ही वर्करों का वेतन निर्गत कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सतीश सिंह, मंगल सिंह व बालम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें