पौड़ी। पुलिस के अग्निशमन दल की ओर से आयोजित अग्नि सुरक्षा सप्ताह संपन्न हो गया है। शनिवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के आखिरी दिन दल के सदस्यों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। पुलिस लाइन पौड़ी से जागरूकता रैली निकाली गई, जो एजेंसी चौक, माल रोड, श्रीनगर रोड, बस अड्डा, कोटद्वार रोड, बुआखाल, नागदेव व कंडोलिया होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुई। रैली के दौरान पोस्टर, पांफ्लेट व स्लोगन के माध्यम से लोगों को आग के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी प्रेम सिंह सती, लीडिंग फायरमैन अनुसूया प्रसाद गौड़, राजकुमार, नरेंद्र कुमार व गजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।