फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण से बचाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कर रहा लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड आबादी क्षेत्र में सिर्फ 10 मीटर में ही काम नहीं करेगी बल्कि शेष बचे स्थान में वाहनों की पार्किंग और फुटपाथ जैसी व्यवस्था की जाएगी। ताकि जहां अतिक्रमण पर रोक लग सके वहीं राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

वर्तमान में बदरीनाथ राजमार्ग का टू लेनिंग विद पेव्ड शोल्डर (पक्के आधार के साथ डबल लेन सड़क) में उच्चीकरण काम चल रहा है। ऑल वेदर रोड परियोजना में वीरान क्षेत्रों में राजमार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जाना है। जबकि 10 मीटर चौड़ाई मेें ब्लैक टॉप (डामरीकरण) होना है। वहीं आबादी क्षेत्रों में सड़क की कुल चौड़ाई 10 मीटर तय की गई है। इसमें से 7 मीटर चौड़ाई में डामरीकरण होगा। शहरी क्षेत्रों में अभी कई ऐसे स्थान हैं, जहां सड़क की चौड़ाई 20 मीटर से अधिक है। ऐसे में 10 मीटर से बाहर के क्षेत्र में अतिक्रमण की संभावना को देखते हुए लोनिवि ने इसे प्रयोग में लाने का निर्णय लिया है। लोनिवि एनएच खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि बाजार क्षेत्र में 7 मीटर चौड़ाई में पेेंटिंग होगी, जिसमें वाहन चलेंगे। शेष बची भूमि का भी उपयोग किया जाएगा। इसमें फुटपाथ, वाहनों को अस्थायी रुप से खड़ा करने की व्यवस्था की जाएंगी। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ को देखते हुए लोनिवि सड़क के मध्य में फ्लेक्सिबल डिवाइडर लगाएगा। सिर्फ 7 मीटर में वाहनों के चलने लायक जगह की वजह से यहां स्थायी डिवाइडर लगने की संभावना नहीं है। इसलिए ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए फ्लेक्सिबल डिवाइडर लगाए जाएंगे, जिससे वाहन यदि इससे टकरा जाए, तो कोई स्क्रैच या डेंट नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें