श्रीनगर। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर की 17 महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
शुक्रवार को यहां आयोजित बैठक में भाजपा महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे समाज के हर एक व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर 17 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, महामंत्री अंजना डोभाल, मुन्नी पांडे, प्रर्मिला भंडारी, प्रीति गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, जयंती कुवर व गणेशी भंडारी ने नई सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत व गिरीश पैन्यूली ने भी विचार रखे।