फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू की बीडीसी बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। साथ ही बैठक में सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी हुआ पारित। इस दौरान शिक्षकों सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकासखंड खिर्सू में बीडीसी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चौबट्टाखाल-सिंगोरी मोटर मार्ग व डोभ श्रीकेाट-पोखरी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। खाद्य विभाग के विजय डोभाल ने बताया कि विभागीय सॉफ्ट वियर में परिवर्तन होने से ऑन लाइन राशन कार्डों का रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। ऐसे में आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय त्रिपालीसैंण में 54 सीटें रिक्त हैं। विद्यालय में यहां 150 सीटें स्वीकृत हैं जबकि यहां केवल 96 छात्राएं ही अध्ययनरत हैं। रावत ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। खंड विकास अधिकारी प्रमोद बिष्ट ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रशिक्षण योजना में भी पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। बेरोजगार युवक युवतियां अपना पंजीकरण ग्राम पंचायत में करा सकते हैं। पंजीकीण की ऑन लाइन सुविधा भी है। इस दौरान शिक्षक अखिलेश चंद्र चमोला व शिक्षिका संगीता फरासी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। बैठक में अंत में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शोक सभा भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें