फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: आरक्षण की स्थिति साफ होते ही सक्रिय हुए दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में नगर पालिका की सीट पर आरक्षण की स्थिति साफ होते ही अध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। कुछ सोशल मीडिया के जरिए तो कुछ फोन कर एक दूसरे से संपर्क कर दावेदारी जता रहे हैं। वहीं इस सीट के सामान्य होने से उन महिलाओं को निराश होना पड़ा, जो सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में भाग्य आजमाना चाहती थीं।
विज्ञापन

नगर पालिका पौड़ी की सीट महिला आरक्षित होने की संभावना जताई जा रही थी। यही वजह थी कि दो महिलाओं ने सरकारी शिक्षिका की नौकरी छोड़कर चुनाव के लिए ताल ठोकी थी, लेकिन यह सीट सामान्य हो गई है। हालांकि येेे दोनों महिलाएं अब भी चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन सीट के सामान्य होने से इसकी संभावना कम है। सीट के सामान्य होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ निर्दलीय भी चुनाव में उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें