फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नति और विकास के लिए युवा निरन्तर रहें प्रयासरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कोट ब्लॉक के भगवती चरण निर्मोही राजकीय इंटरमीडिएट कालेज सबदरखाल में संगोष्ठी आयोजित कर बच्चों को आजादी का महत्व बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत ही हमें आजादी मिली है। देश की उन्नति और विकास के लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना होगा।
विज्ञापन

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चिकित्साधिकारी डॉ. मो. फैज अहमद ने कहा कि युवाओं को उन वीर सपूतों और क्रांतिकारियों को सदैव याद रखना चाहिए, जिन्होंने देश को आजादी दिलवाने के लिए उस समय संघर्ष किया जब मां भारती गुलामी की जंजीरों में जकड़ी थी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अभिभावक संघ के अध्यक्ष मुनंबर सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में समाज से अपेक्षा की जाती है कि राष्ट्रीयता की भावना के साथ-साथ सामाजिक सहिष्णुता से हम एक सुंदर राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम सेमन, रणाकोट, कुंडी, लीई व गडेरा के युवा क्लबों एवं छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. अभय मित्र आर्य, राधेश्याम मैठाणी, संदीप बिजल्वाण, गीता भंडारी, पंकज सजवाण, निकिता बिजल्वाण, प्राची भट्ट व दीपिका बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें