फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत कालेज के प्राचार्य डा. सत्य प्रकाश ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी के प्राचार्य डा. सत्य प्रकाश पांडे ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि शासन स्तर पर उनका त्यागपत्र अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है।
जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी के प्राचार्य डा. सत्य प्रकाश पांडे ने अगस्त 2016 में प्राचार्य का पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल के एक साल में ही कालेज पर उंगलियां उठने लगीं। सितंबर में रजिस्ट्रार की डिग्रियों पर सवाल उठे। इसी माह कालेज कैंटीन की टेंडरिंग को लेकर कलक्ट्रेट के पास यूकेडी और क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा ने अनशन शुरू कर दिया है। इसके बाद रजिस्ट्रार को पद से हटा दिया गया और अब वे अपने मूल पद (प्लेसमेंट अफसर) पर कार्य कर रहे हैं। कैंटीन टेडरिंग के साथ ही कालेज में उपकरणों की खरीदारी, प्रेक्षागृह की मरम्मत को लेकर भी हो-हल्ला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने मामले की एसआईटी जांच की संस्तुति की है। इसके अलावा एडीएम रामजी शरण शर्मा भी कालेज के विभिन्न मामलों की जांच कर रहे हैं। विवादों में घिरे कालेज से पल्ला झाड़ते हुए अब प्राचार्य डा. सत्य प्रकाश पांडे ने भी उच्च शिक्षा सचिव को त्यागपत्र भेज दिया है। इस संबंध में प्राचार्य डा. पांडे का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें