पौड़ी। ग्राम पंचायत उफल्डा को नगरपालिका श्रीनगर में शामिल करने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सरकार पर परिसीमन अधिनियम की अवहेलना करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को पौड़ी मुख्यालय पहुंचे उफल्डा के प्रधान उमेद सिंह ने डीएम से मुलाकात कर उफल्डा को नगरपालिका में शामिल किए जाने पर की जा रही कार्रवाई को जल्द सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी तक ग्रामीणों को पता नहीं चल पा रहा है कि ग्राम पंचायत उफल्डा को नगरपालिका में शामिल किया जा रहा है कि नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व प्रशासन ने परिसीमन अधिनियम की अवहेलना करते हुए ग्रामीणों से आपत्ति तक नहीं जानी। इस पर ग्रामीणों ने खुद ही आपत्ति दी, लेकिन अभी तक आपत्तियों का जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने डीएम से जल्द ही उफल्डा को नगरपालिका में शामिल किए जाने की कार्रवाई को सार्वजनिक करने की मांग की है।