फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार रोड़ पर पार्किंग निर्माण से परेशानी में शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी-कोटद्वार रोड पर पालिका पार्किंग का निर्माण कर रही है। इस दौरान सड़क कटिंग के चलते मैसमोर रोड के कई घरों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा सड़क पर उठता धूल का गुब्बार दिन भर माहौल में छाया हुआ है। लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर छह माह से पालिका पार्किंग का निर्माण कर रही है। सड़क कटिंग के दौरान मैसमोर रोड के कई घरों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और ऐसे में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। मात्र यही नहीं, धूल से मैसमोर रोड के दो सौ से अधिक घरों पर धूल छाई हुई है और आने जाने वाले वाहन भी धूल के गुबार के बीच से दौड़ रहे हैं। दोपहिया वाहनों में सवार लोगों को तो खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। एमआईसी रोड निवासी एमआर सकलानी के नेतृत्व में जिलाधिकारी सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें