श्रीनगर। पानी के बिल में बढ़ोत्तरी और मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान दफ्तर का घेराव किया। इस मौके पर कहा गया कि यदि जल्दी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
सोमवार को युवा कांग्रेस के नेतृत्व मेें नगर के कांग्रेसी जल संस्थान के कार्यालय में धमके। इस मौके पर उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी के मीटर लगाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि एक ओर विभाग शुद्ध पेयजल मिला नहीं पा रहा है, वहीं दूसरी ओर भारी भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी में प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
घेराव में युकां विधान सभा अध्यक्ष विपिन रावत, कांगे्रस मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, जिला महामंत्री गणपति भट्ट, अभिषेक घिल्डिय़ाल, दीपक सजवाण, शिवकांत कंडारी, मुकेश अग्रवाल, बिंदू धनाई, कामना पुरी, कंचन, बबीता, मीना व दर्शनी आदि शामिल थे।