फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के वक्त यातायात बंदी पर टिहरी प्रशासन का यूटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर से ऋषिकेश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए विस्फोट की अनुमति पर टिहरी जिला प्रशासन ने फिलहाल यातायात बंदी के निर्णय को स्थगित कर दिया है, जिससे ठेकेदार अब विस्फोटकों का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। वहीं प्रशासन के इस निर्णय से ऑल वेदर रोड परियोजना का काम प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी ऐसा क्षेत्र है, जहां सड़क चौड़ीकरण काम किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां तीव्र ढलान, हार्ड रॉक और संकरे स्थान होने की वजह से यहां पर सिर्फ मशीनों से भी काम करना मुश्किल है। इसे देखते हुए संबंधित ठेकेदार ने टिहरी जिला प्रशासन से विस्फोटक के प्रयोग की अनुमति मांगी थी। विगत 28 जनवरी को टिहरी प्रशासन ने हार्ड रॉक तोड़ने के लिए ठेकेदारों को कंट्रोल ब्लास्टिंग की अनुमति देते हुए साढ़े तीन माह के लिए रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। इसके बाद फिर तय हुआ कि 11 फरवरी से रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक विस्फोट से चट्टान तोड़ी जाएगी। फिर कुछ समय पर दोबारा हाईवे बंद करने को लेकर जिला प्रशासन ने 15 फरवरी को बैठक के बाद ही हाईवे बंद करने की बात कही, लेकिन 15 फरवरी को हुई बैठक में डीएम ने फिलहाल हाईवे पर रात को यातायात बंद करने से इनकार कर दिया है। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि रात में ट्रैफिक रोकने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में विस्फोट करना संभव नहीं है।

-कई सुरक्षा मानकों को परखा गया। इसको देखते हुए रात में यातायात रोकने का निर्णय स्थगित किया गया है। ब्लास्टिंग करने से पूर्व प्लानिंग करनी होगी। इसकी समीक्षा की जाएगी कि यातायात कहां रोकें, कैसे रोकेंगे और कितने वाहन रोके जाएंगे। -सोनिका, डीएम टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें