फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम शरहद पर जाने को हैं तैयार: मेजर करन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले से पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्हें सरहद पर हमें जाने दिया जाए, तो पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे। मुख्यालय में अभाविप ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। वहीं लोनिवि अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों के परिजनों को एक दिन का वेतन देने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यालय में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिक एकत्र हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर करन रावत ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा ही भारत की पीठ पर छुरा घोपने का काम किया है, लेकिन अब सब्र का बांध जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस अमानवीय कृत्य के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बस अड्डे से रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और पाकिस्तान का पुतला फूंका। लोनिवि निर्माण खंड (एडीबी) के ईई पीसी पंत सहित 14 अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिया। इन अवसरों पर सुबेदार मेजर मदन सिंह बिष्ट, कैप्टन राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत, मातबर नेगी, अभाविप के विभाग संयोजक गौरव रावत, जिला संयोजक नितिन रावत, ऋषभ टम्टा आदि मौजूद थे।

छात्रों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
कोटद्वार। ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक अजयपाल सिंह व भारत विकास परिषद ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सिंपेक्स फार्मा के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री राहत कोश के लिए एक दिन का वेतन के रूप में दो लाख रुपये भेजे।
विज्ञापन

पाबौ। विकास खंड मुख्यालय पाबौ में व्यापारियों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिकों की शहादत पर रविवार को पाबौ में बाजार बंद रहेगा। शनिवार को विकास खंड मुख्यालय पाबौ के व्यापारियों ने रैली निकाली। व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि रविवार को सैनिकों की शहादत पर बाजार बंद रहेगा। इस अवसर पर मुकेश डोभाल, दिनेश रावत, नरेंद्र रावत, कर्मवीर भंडारी, विवेक सिंह, संजय चमोली, दिनेश, योगेंद्र सिंह, हेमंत, विपिन कोठियाल, नवीन, गुलाब व संजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें