श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज को एक और झटका लगा है। यहां बाल रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. राकेश कुमार ने भी संस्थान छोड़ दिया है। दो दिन पूर्व ही ईएनटी (कान-नाक-गला) रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. अमित आर्य भी त्यागपत्र देकर जा चुके हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में एक प्रोफेसर/एचओडी, एक एसोसिएट प्रोफेसर, 2 सहायक प्रोफेसर और 2 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के पद सृजित हैं। यानी कि 6 विशेषज्ञ डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं। इसके विपरीत यहां सिर्फ तीन ही विशेषज्ञ डॉक्टर/संकाय सदस्य कार्यरत थे। इनमें से एक संकाय सदस्य डा. राकेश कुमार ने भी कॉलेज को अलविदा कह दिया है, जिसके चलते यहां अब एचओडी प्रो. आनंद जैन और सहा. प्रो. वरुण तिवाड़ी ही शेष रह गए हैं। डा. राकेश ने हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रंाट ज्वाइन किया है।