श्रीनगर। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में नगर क्षेत्र में प्राइवेट क्लीनिक बंद रहे। भारतीय दंत चिकित्सा संघ (आईडीए) के सदस्य डा. केके गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार जबरन एक्ट को लागू कर रही है। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक स्थिति वाले प्रदेश में इसे लागू करना उचित नहीं है। कहा कि इससे इलाज बहुत महंगा हो जाएगा। साथ ही छोटे नर्सिंग होम व क्लीनिक बंद हो जाएंगे। इसके विरोध में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) और आईडीए ने शुक्रवार से स्वत: बंदी का निर्णय लिया है।