फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबदरखाल में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। रामकुंड कादेखाल पेयजल योजना पर काम शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने रामलीला मैदान सबदरखाल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शासन ने बीस दिन में योजना पर काम शुरू होने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन पर अब तक अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

धरने पर बैठे प्रयास विकास समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कोठियाल ने कहा कि क्षेत्र के 63 गांवों में पेयजल की समस्या बनी है। पूर्व में 15 अप्रैल से धरना और अनशन किया था। सीएम के निर्देश पर पेयजल सचिव की ओर से मामले में 20 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। मजबूरन ग्रामीणों को एक बार फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या जल्द दूर की जाएगी। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यदि मांग पर शीघ्र अमल न हुआ तो ग्रामीण एक बार फिर आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। धरने पर बैठने वालों में प्रयास विकास समिति सबदरखाल के अध्यक्ष भरत सिंह कोठियाल, महामंत्री मकान सिंह, एमएस चौहान, गणेश भट्ट, शिशु पाल सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें