फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पांच सितंबर को संसद कूच का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बैठक कर पांच सितंबर को सीटू ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर संसद कूच का एलान किया। कार्यकत्रियों ने कहा कि बाल विकास परियोजना के निजीकरण के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर कूच किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन की अध्यक्ष मंजू उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार बाल विकास योजनाओं को बड़े कारपोरेट घरानों को देने जा रही है। ऐसा कर करोड़ों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए। बैठक में गिन्नी डंगवाल, मंजू रावत, शिखा कोहली, नीमा रावत, हीरा देवी, विमला पेखरियाल आदि मौजूद रहीं। वहीं पाबौ में हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। कहा गया कि मांगों को लेकर पांच सितंबर को संसद कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें