पौड़ी। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। सोमवार को भाजपा की बैठक में बूथों की समीक्षा गई और तय किया गया कि प्रत्येक बूथ को पूर्ण सक्रिय करने के साथ ही शक्ति केंद्रों को मजबूत किया जाएगा।
सतपाल महाराज धर्मशाला में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में नगर पालिका चुनाव को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। जिला विस्तारक अजय पांडे ने बूथ स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया। बूथ अध्यक्ष, पालक व शक्ति केंद्रों पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिला महामंत्री नीरज पांथरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मोहल्ला कर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करना होगा। बैठक में राजेंद्र सिंह रावत, केशर सिंह नेगी, विमल वर्मा, मातवर सिंह नेगी, गणेश नेगी, शैलेंद्र नौटियाल, मधु खुगशाल, शशि रतूड़ी, क्रांति किशोर, ओपी जुगरान, ऊषा थपलियाल व हेमंती गुसाईं आदि मौजूद रहे।