पौड़ी। जीआईसी केवर्स में गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली स्कूल की छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
नवीं कक्षा की छात्रा काजल, निकिता, किरन और सलोनी ने विगत वर्ष 18-19 दिसंबर को नैनीताल में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था, जबकि मनीषा ने मध्य प्रदेश में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। प्रधानाचार्य आरएस राणा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रेम सिंह, प्रधान प्रभा देवी, नीलम देवी आदि शामिल रहे। वहीं देहलचौंरी स्थित स्व. घुत्ता सिंह गुर्साइं राइंका और सनराइज पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरएस नयाल, राधाकृष्ण बमराड़ा, प्रमोद बमराड़ा, जिला कांग्रेस महासचिव नंद किशोर आदि उपस्थित रहे। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर घुड़दौड़ी में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश नेगी ने स्कूल में आचार्य वेतन के लिए 50 हजार की सहायता राशि दी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संतोषी रावत ने 50 हजार की घोषणा की, तो व्यवसायी अनूप देवरानी और राकेश तैलवान ने पांच-पांच हजार की धनराशि दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सेमवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति से सोबन लिंगवाल, संजय पुंडीर, रविंद्र लिंगवाल, राजेंद्र बलोरी आदि शामिल रहे।