पौड़ी। 18वीं प्रदेश बैडमिंटन स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयनकर सूची जारी कर दी गई है। इसमें देहरादून जिले से सबसे अधिक खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जबकि पौड़ी, टिहरी और चमोली जिले से एक भी खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन नहीं हो पाया है।
प्रदेश की बैडमिंटन टीम में अंडर-17 बालक वर्ग में भावेश पांडे नैनीताल, सरोज सुनार देहरादून, अक्षत वर्मा चंपावत और प्रशांत रावत का चयन हुआ है। रितिक चंद पिथौरागढ़ और अनुज बड़थ्वाल देहरादून को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अंडर-14 बालक वर्ग में देहरादून के शशांक, शौर्या पंत, तुुुषार पाल, प्रतीक पाल, हर्षित भट्ट और शिवांश कार्की का चयन हुआ है।
अंडर-17 बालिका वर्ग में आरती भारती अल्मोड़ा, सुपर्णा दत्त ऊधमसिंह नगर, आशा थापा देहरादून, तिसिका नैनीताल और शिवानी बिष्ट पिथौरागढ़ का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है, जबकि बागेश्वर की मनीषा और पिथौरागढ़ की कंचन बिष्ट को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अंडर-14 बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की ऐश्वर्या मेहता, श्रेया सुयाल, श्रेया टम्टा, नैनीताल की संजना राठौर और देेहरादून की रश्मि कठैत, पायल खत्री और अंशुका जुयाल का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। योगबंर नेगी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी इसी माह के अंत तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी ने बताया कि बैडमिंटन की विभिन्न वर्गों की राष्ट्रीय स्पर्धाएं इसी माह होने की उम्मीद है।